@जे0 के0……

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि ससनई गांव के लोग एक बारात समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सोनभद्र आरटीओ कार्यालय के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और पीड़ित परिवारों के इस कठिन समय में समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही। साथ में पूर्व प्रमुख सिंह राजकुमार सिंह योगेश सिंह रहें!