@जेo केo…….

Sonbhadra । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे के वक्त ऑटो में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक विवेक कुमार (30) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अन्य चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के दौरान शफीक आलम उम्र 55 वर्ष, महुली थाना विंढमगंज की मौत हो गई, अन्य घायलों इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।