संवाददाता@विशाल टंडन…..

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2026 में आदर्श इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। हाई स्कूल का कुल परिणाम 94% तथा इंटरमीडिएट का 96% रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने परिणाम देखने के लिए उत्साहित नजर आए और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
हाई स्कूल परीक्षा में लक्ष्मी केसरी ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा उषा ने 88%, रागिनी ने 87%, रेशमा ने 86.6% तथा दीपशिखा ने 86.3% अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्योति मौर्य ने 87.7%, पूजा ने 85.7%, खुशबू मौर्य ने 82.8%, प्रियांशु ने 82%, नंदिनी ने 81% तथा सत्यम ने 80.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. केदारनाथ उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने छात्रों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विद्यालय के शिक्षकों डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश केसरी, इंद्रेश कुमार गुप्ता, सुशील कुमार मिश्रा, वरुण चतुर्वेदी एवं शिवमणि ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।