संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…….

हरियाणा में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लॉई फेडरेशन के बैनर तले ट्रेड यूनियन क्लास (नॉर्थ जोन) का एक दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ उक्त अधिवेशन में हिंदी भाषा भाषी पाँच राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान ,पंजाब एवं हरियाणा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज़ कराते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की ।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फ़रीदाबाद में उपस्थित कर्मचारियों की पंजीकरण कार्यवाही के पश्चात सुभाष लांबा (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ) ने कर्मचारियों की समस्याओं,समाधान और अग्रेत्तर रणनीति पर अपने विचार प्रकट किए।
अन्य वक्ताओं में चंद्रशेखर द्वारा फोर लेबर कोड्स पर व्यापक प्रकाशपात किया गया । के. कृष्णप्रसाद ने” इंडो यू.एस.ट्रेड एग्रीमेंट एंड इट्स कॉन्सिक्वेंसेज” पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की । ए. कुमार ने इमीडिएट टास्क पर चर्चा करते हुए अधिवेशन को संपन्नता तक पहुंचाने की भूमिका निभाई। उक्त अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ , उत्तर प्रदेश की सहभागिता विशेष उल्लेखनीय रही।
डॉ.अमर सिंह, डॉ. रविंद्र पाल,एवं डॉ.सतीश कुमार ने शिक्षक /शिक्षिकाओं के हितों के संरक्षण हेतु आस और विश्वास के साथ सदन में अपने – अपने सारगर्भित विचार प्रकट किए ।