@जेo जेo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । प्रदेश शासन द्वारा सोमवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान डीएम बद्रीनाथ सिंह का स्थान लेंगे।
जानकारी के अनुसार, चर्चित गौड़ इससे पहले राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (कानपुर) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन स्तर पर हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस तबादले के साथ ही कई अन्य आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नए डीएम के रूप में चर्चित गौड़ के सामने जिले के विकास कार्यों को गति देने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी।
जिले में उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
वहीं जिलाधिकारी रहे बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।