• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्लव्स और जूते उतारे, रिंग को चूमा… WWE से रिटायर होने वाले Brock Lesnar की कितनी गर्लफ्रेंड और कितनी नेटवर्थ

Admin by Admin
April 20, 2026
in खेल
0
ग्लव्स और जूते उतारे, रिंग को चूमा… WWE से रिटायर होने वाले Brock Lesnar की कितनी गर्लफ्रेंड और कितनी नेटवर्थ
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:April 20, 2026, 18:06 IST

Brock Lesnar relationships and net worth: WWE को अलविदा कहने वाले दिग्गज ब्रॉक लेसनर पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं. वैसे तो वह अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन हम उनके रिलेशनशिप, करियर में विवाद से लेकर नेटवर्थ तक की कुछ जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं.

WWE से रिटायर होने वाले Brock Lesnar की कितनी गर्लफ्रेंड और कितनी नेटवर्थZoom

ब्रॉक लेसनर की कितनी है नेटवर्थ.

नई दिल्ली. WWE के दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर सुर्खियों में हैं. रेसलमेनिया 42 में उभरते हुए स्टार ओबा फेमी ने ब्रॉक लेसनर को हराकर सबको हैरान कर दिया, लेकिन असली चर्चा मैच के बाद जो हुआ उसकी हो रही है. हार के बाद लेसनर रिंग में काफी भावुक नजर आए. उन्होंने धीरे-धीरे अपने ग्लव्स और रेसलिंग बूट्स उतारे और उन्हें रिंग के बीच में ही छोड़ दिया. रेसलिंग की दुनिया में यह इशारा इस बात का पक्का संकेत माना जाता है कि रेसलर अब रिटायर हो रहा है. हालांकि, न तो ब्रॉक लेसनर ने और न ही WWE ने आधिकारिक तौर पर उनके संन्यास के बारे में कुछ कहा है. रिंग में धुरंधरों को चारों खाने चित करने वाले लेसनर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. आइए इस मौके पर उनके रिलेशनशिप और नेटवर्थ के बारे में जानते हैं…

रीना मेरो के साथ शादीशुदा जिंदगी
ब्रॉक लेसनर की पत्नी का नाम रीना मेरो है, जिन्हें WWE फैंस ‘सेबल’ के नाम से जानते हैं. दोनों की मुलाकात WWE में काम करने के दौरान हुई थी. उन्होंने 2004 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. मई 2006 में उन्होंने शादी कर ली. आज उनकी शादी को 17 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. रेसलिंग की दुनिया में उन्हें एक बेहतरीन जोड़े के रूप में देखा जाता है. लेसनर के करियर के उतार-चढ़ाव और मीडिया की सुर्खियों के बावजूद दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है.

ब्रॉक लेसनर की कितनी है नेटवर्थ.

निकोल मैक्लेन को किया था डेट
सेबल से शादी करने से पहले लेसनर की जिंदगी में और भी रिश्ते थे. ब्रॉक लेसनर की सगाई पहले निकोल मैक्लेन से हुई थी, लेकिन बाद में वे अलग हो गए. इस रिश्ते से लेसनर को दो बच्चे हुए. उनकी सबसे बड़ी बेटी माया लिन. उनका बड़ा बेटा ल्यूक. वहीं, सेबल से शादी के बाद लेसनर दो बार और पिता बने. सेबल से बड़े बेटे टर्क और सबसे छोटा बेटा ड्यूक हुए. लेसनर के कुल चार बच्चे हैं. लेसनर के करियर के दौरान निकोल मैक्लेन और सेबल के अलावा भी कुछ अन्य रिश्तों की खबरें और अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन लेसनर ने कभी भी इन पर कोई बात नहीं की. इन अफवाहों की कभी पुष्टि भी नहीं हो पाई.

करियर के विवाद
लेसनर का नाम कुछ विवादों से भी जुड़ा रहा. WWE के बैकस्टेज में एक फोटोग्राफर के साथ उनकी बहस और हाथापाई की खबर आई थी. हालांकि, बाद में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया, लेकिन इससे उनकी छवि पर असर पड़ा था. 2007 में एक बार में लड़ाई-झगड़े के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था और ‘अशोभनीय व्यवहार’ के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया था. ब्रॉक ने हमेशा कहा है कि वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनसे भी गलतियां हुई हैं जिनसे उन्होंने सीखा है.

लेसनर की विरासत
ब्रॉक लेसनर प्रोफेशनल रेसलिंग और MMA (UFC) दोनों ही क्षेत्रों के सबसे ताकतवर खिलाड़ी माने जाते हैं. भले ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हों, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने परिवार को सबसे ऊपर रखा है. उनके फैंस के लिए वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर दुनिया को जीता है. ब्रॉक लेसनर ने रिंग के अंदर अपना दबदबा बनाए रखा और कई बड़े खिताब जीते. उन्होंने 7 बार WWE चैंपियनशिप और 3 बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की. 2002 में अपने डेब्यू के कुछ ही समय बाद वह ‘किंग ऑफ द रिंग’ बने.

रेसलमेनिया में हार के बाद फूट-फूटकर रोए ब्रॉक लेसनर.

लेसनर ने दो बार (2022 और 2023) रॉयल रंबल मैच जीतकर अपनी बादशाहत साबित की. प्रोफेशनल रेसलिंग में आने से पहले भी वह एक असली फाइटर थे. वह 1999 और 2000 में दो बार NCAA ऑल-अमेरिकन रहे. साल 2000 में उन्होंने NCAA हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर कॉलेज स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया. लेसनर सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि एक अद्भुत एथलीट हैं. उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा और वहां भी हैवीवेट टाइटल जीता. उनका वहां का रिकॉर्ड 5-3-1 रहा.

कितने करोड़ के मालिक हैं?
ब्रॉक लेसनर ने न केवल नाम कमाया, बल्कि जमकर पैसा भी बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रॉक लेसनर की मौजूदा कुल संपत्ति लगभग 30 मिलियन डॉलर के आसपास है. कुछ रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि लेसनर ने अपने पूरे रेसलिंग और MMA करियर के दौरान 150 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 20, 2026, 18:06 IST

Source link

Previous Post

बीजपुर. बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत

Next Post

अनपरा. घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Next Post

अनपरा. घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
  • सोनभद्र. दुद्धि के खोखा बालू साइड पर अवैध खनन का आरोप, IGRS पोर्टल पर गलत सूचना भेजकर किया गया निस्तारण
  • सोनभद्र. सोमा ग्राम पंचायत में पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जन चौपाल में उठी आवाज
  • मुख्यालय. कनेक्शन देने के बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई, पानी को भटक रहे लोग नलों से नहीं पहुंच रहा पानी
  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
  • सोनभद्र. दुद्धि के खोखा बालू साइड पर अवैध खनन का आरोप, IGRS पोर्टल पर गलत सूचना भेजकर किया गया निस्तारण

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.