संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर। थाना क्षेत्र के सुपाचूआ-लीलासी मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयंत निवासी राजू, सुनील (36 वर्ष) निवासी भलूही, महेश (22 वर्ष) और खारटिया निवासी संतोष 18 वर्षीय युवक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।