संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..
— परिजनों को दी सांत्वना, सरकारी लाभ दिलाने का किया वादा

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी में थ्रेसर मशीन में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। शनिवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम लल्लू (35 वर्ष) पुत्र रामविचार, निवासी ग्राम रासपहरी, मजदूरी के सिलसिले में ग्राम पंचायत करमा गया था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह थ्रेसर मशीन से धान की थ्रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह मशीन की चपेट में आ गया और थ्रेसर में फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले सभी लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए थ्रेसर मशीनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा