• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 9, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. शिक्षा का स्वर्णिम अध्याय: राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलवा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10+2 की मान्यता

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…….

शिक्षा के क्षेत्र में दुद्धी तहसील को एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि हाथ लगी है। विंढमगंज मार्ग पर स्थित महुली क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोलवा (संबद्धता संख्या: 2134810) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 10+2 (इंटरमीडिएट) की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही पूरे दुद्धी, विंढमगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल चरम पर पहुंच गया है।

ग्रामीण अंचल में यह मान्यता किसी क्रांति से कम नहीं मानी जा रही है। अब तक यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर शहरों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय, धन और संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। लेकिन अब इस नई मान्यता के साथ ही दुद्धी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम बताया है। स्मार्ट कक्षाएं, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम, विश्व स्तरीय अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सीबीएसई मानकों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया गया है। जिससे किफायती शुल्क में राष्ट्रीय स्तर की उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्राप्त हो सके। यह उपलब्धि आने वाले समय में पूरे क्षेत्र को एक नई शैक्षणिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मान्यता की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में मानो उत्सव का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम के नेतृत्व में शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की। विद्यालय परिसर में खुशियों का ऐसा नजारा था, जहां हर चेहरा गर्व और उल्लास से दमक रहा था।

केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि दुद्धी, विंढमगंज और महुली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में भी इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

इस अवसर पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक महबूब आलम, निदेशक मंसूर आलम, केडी त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलवा), मनोज कुमार कन्नौजिया, नवनीत कुमार मिश्रा, हृदय नारायण (प्रधानाचार्य, आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिराचक), राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली), सतीश कुमार, कृष्णा कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार कन्नौजिया, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, रविंदर कुमार, तामरस पूरी, कमलेश कुमार, कृष्णा मेम, शिरीन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह उपलब्धि न केवल एक विद्यालय की सफलता है, बल्कि पूरे दुद्धी क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा और आने वाले समय में यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Previous Post

मुख्यालय. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में नहीं हो सका पारित, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Next Post

दुद्धी. तहसील समाधान दिवस में 32 जन शिकायती मामले आये, एक का हुआ निस्तारण

Next Post

दुद्धी. तहसील समाधान दिवस में 32 जन शिकायती मामले आये, एक का हुआ निस्तारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए
  • ओबरा. बीटीपीएस-सीटीपीएस की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का ईपीएफ हड़पने का आरोप
  • सोनभद्र. टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत
  • मुख्यालय. प्रदर्शनी की जलपरी हुई फरार, घर वाले परेशान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.