• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ, रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। यह सप्ताह हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव एवं अन्य फायर कर्मियों ने आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों के बीच पम्पलेट वितरित कर आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे तथा प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर फायर टेंडर का प्रदर्शन कर लोगों को आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण स्तर पर अग्निशमन, संपत्ति बचाव, प्रहरी एवं जीवन रक्षक टोलियों के गठन पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया की रैली के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। बीड़ी-सिगरेट पूरी तरह बुझाकर फेंकना, गैस सिलेंडर का सावधानीपूर्वक उपयोग करना, चूल्हे की राख को ठंडा कर निस्तारित करना तथा खलिहान व आवासीय क्षेत्रों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखना जैसे उपाय आग की घटनाओं को रोकने में सहायक हैं।

फ़सल को बिजली के तारों के नीचे नई इकट्ठा करें ऐसी जगह रखें जहां पानी पर्याप्त हो। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता ही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा के नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग दें।

Previous Post

बीजपुर. अज्ञात कारणों से जवान ने कमरे में पंखे से लटक दी जान, हड़कंप

Next Post

सोनभद्र. विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, 6–8 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद

Next Post

सोनभद्र. विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, 6–8 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. औड़ी में शिक्षा का नया अध्याय, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश शुरू
  • बीजपुर. अर्ध निर्मित सड़क व साईड वाल बनवाने की ग्रामीणों ने की मांग
  • सलखन. पूर्व प्रधान की दुकान में लगी आग, नगद समेत समान जलकर हुआ खाक
  • क्रिकेट ही नहीं और खेलों में बिहार आगे, परिवार गरीब फिर भी बने बिहार के नीरज चोपड़ा! भाला फेंक में कर रहे कमाल
  • बीजपुर. सी एस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.