• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकली

JK Gupta by JK Gupta
April 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


विश्व हिंदू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता एवं सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा शहर भगवा पताकाओं और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज स्थित डंडईत बाबा मंदिर से ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुई।

जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में निकली यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शीतला मंदिर पहुंची और अंततः सब्जी मंडी प्रांगण में जनसभा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जुड़े रहने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृशक्ति) सुमन सिंह पटेल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती को समय की आवश्यकता बताया। इस भव्य आयोजन में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। किन्नर प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष किरन किन्नर, उपाध्यक्ष पूजा किन्नर एवं महामंत्री राधा किन्नर उपस्थित रहीं। मातृशक्ति प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष ममता सोनी एवं जिला मंत्री वीणा सिंह ने भाग लिया।

गौरक्षा प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मिश्रा तथा जिला महामंत्री भूम शरण सिंह खरवार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिला कार्यकारिणी में महामंत्री कृष्ण कान्त द्विवेदी, उपाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं रामचन्द्र सिंह, जिला मंत्री राजकुमार यादव तथा संयोजक रामसुरत बैगा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्षों में रॉबर्ट्सगंज से मदन निषाद, चोपन से अशोक कुमार गुर्जर एवं संगम केशरी की उपस्थिति रही।

इस आयोजन में जिले भर से 300 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” जैसे नारों से पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं पूर्णतः सफल बताया।

Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकली
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
  • भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार… फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना
  • सोनभद्र. कोडीन कफ सिरप कांड का खुलासा; पिता-पुत्र गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब
  • विंढमगंज. ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं में लगी आग, जलकर हुआ खाक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.