• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कोडीन कफ सिरप कांड का खुलासा; पिता-पुत्र गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

JK Gupta by JK Gupta
April 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । जनपद में अंतरराज्यीय अवैध ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई एसओजी, एसटीएफ और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांड के सरगना शुभम जायसवाल के करीबी सहयोगी संस्कार वर्मा (27) और उसके पिता विनोद वर्मा (50) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी लंबे समय से नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में लिप्त थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज से एक्सएफ कफ सिरप मंगाकर विभिन्न राज्यों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई करते थे। तस्करी को छिपाने के लिए कफ सिरप की खेप को चिप्स और नमकीन के कार्टनों में पैक कर भेजा जाता था।
पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के तार असम-बांग्लादेश बॉर्डर तक जुड़े हुए हैं। खेप पहले अगरतला भेजी जाती थी, जहां से उसे बांग्लादेश पहुंचाया जाता था।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 अक्टूबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से 1.19 लाख शीशियों की बड़ी खेप बरामद की गई थी। वहीं, हालिया जांच में 59,675 शीशियों के अवैध परिवहन का भी खुलासा हुआ है। दोनों आरोपी प्रयागराज के निवासी हैं और उनके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Previous Post

विंढमगंज. ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं में लगी आग, जलकर हुआ खाक

Next Post

भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार… फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना

Next Post
भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार… फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना

भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार... फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकली
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
  • भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार… फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना
  • सोनभद्र. कोडीन कफ सिरप कांड का खुलासा; पिता-पुत्र गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब
  • विंढमगंज. ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं में लगी आग, जलकर हुआ खाक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.