मधुपुर/सोनभद्र.@मुकेश द्विवेदी…….

आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को मधुपुर सब्जी मंडी में अपराह्न 3:30 बजे किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय प्रस्तावित उद्योग गलियारे के अंतर्गत ग्राम सभा तकिया, लोहरा एवं बट की भूमि के संभावित अधिग्रहण से जुड़ा रहा।
बैठक में उपस्थित किसानों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताओं और समस्याओं को विस्तार से रखा।

इस दौरान किसान मजदूर महासंघ उत्तर प्रदेश के संयोजक चन्द्र भूषण पाण्डेय एवं जिला प्रवक्ता यतीन्द्र उपाध्याय को किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए किसानों ने अपनी मांगों और सुझावों को भी रखा।
बैठक में मनोज कुशवाहा, रवीन्द्र बहादुर सिंह, दयाराम, दिनेश, पिंटू, रमेश, रामबचन, भानू, राजेश, कमलेश, रामलाल, रामधार, राजेन्द्र सहित लगभग 60-70 किसान मौजूद रहे।
