• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में तय हुई मिशन 2027 की रणनीति, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

JK Gupta by JK Gupta
April 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


रॉबर्ट्सगंज मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नारसिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि रहे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तय की गई।

इसमें निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी करेंगे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता मिलकर “मिशन 2027” का बिगुल फूंकेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री अभय दुबे, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व महामंत्री चतरा विनय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुपुर सुनील पटेल, अचल सेठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सोनभद्र. नगर में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डेंगू और मलेरिया पर विशेष जोर

Next Post

मधुपुर. सब्जी मंडी में किसानों की बैठक, उद्योग गलियारे हेतु भूमि अधिग्रहण पर चर्चा

Next Post

मधुपुर. सब्जी मंडी में किसानों की बैठक, उद्योग गलियारे हेतु भूमि अधिग्रहण पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. 8.55 लाख में हुई बकरी बाजार की नीलामी
  • बीजपुर. अजीरेश्वर धाम मंदिर के अध्यक्ष ने नदी पर बन रहे बांध को लेकर सभी का जताया आभार
  • Explainer: फुटबॉल सुपरपॉवर इटली का क्यों हुआ बुरा हाल, लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में नहीं पहुंच सके
  • मधुपुर. सब्जी मंडी में किसानों की बैठक, उद्योग गलियारे हेतु भूमि अधिग्रहण पर चर्चा
  • सोनभद्र. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में तय हुई मिशन 2027 की रणनीति, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.