दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…….

रामनवमी के दिन विश्व हिन्दू परिषद- दुर्गावाहिनी बालिकाओं का स्कूटी जुलुस शक्ति रूप में शाम पांच बजे टाउन क्लब रामलीला मैदान से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाला गया,जो पूरे क़स्बे में शक्ति शौर्य का प्रदर्शन करते हुए भ्रमण की।
दुर्गा वाहिनी जुलुस का सुरक्षा घेरा में विश्व हिन्दू परिषद दुद्धी के संदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आलोक जायसवाल,संरक्षक चेतन श्रीवास्तव, आलोक जायसवाल,संरक्षक सचिन अग्रहरि, प्रखंड संयोजक सोनू जायसवाल,भोलू जायसवाल, मनीष जायसवाल ,विकास जौहरी, विकास मदेशिया ने सुरक्षा करते हुए शोभायत्रा के साथ साथ चले।
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जगह जगह पुरे जुलुस पर पुष्प वर्षा किया गया। इसी दरमियान युवाशक्ति की बाइक जुलुस भी बजरंगी पताका लेकर जुलूस निकाला और हिन्दू एकता का संदेश दिया।अखाड़े व जुलूस में आये लोगों के लिए युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा जलपान की व्यवस्था की गयी थी जिसका रामसेवकों भक्तों ने जमकर लुफ्त उठाया।