• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. रामनवमी जुलूस को देखते हुए शांति और सौहार्द के लिए बैठक, सख्त निर्देश जारी

JK Gupta by JK Gupta
March 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र.@आनंद गुप्ता…….


विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विंढमगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, रामनवमी समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी समिति अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखना है, जिसमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ही अनुशासन और मर्यादा में निकाला जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। उन्होंने आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

बैठक में बुटवेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, सलैयाडिह से अभिषेक सिंह उर्फ किशू सिंह, धरती डोलवा ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पासवान, विंढमगंज श्री रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष राजकमल, कोषाध्यक्ष बिक्की मदेशिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी सहित अशोक जायसवाल, अरविंद कुमार गुप्ता, नन्द किशोर गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, पावन कुमार रजक और मनीष मदेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया और रामनवमी पर्व को शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ मनाने का भरोसा दिलाया। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासन व जनता के बीच मजबूत समन्वय देखने को मिला।

Previous Post

अनपरा. डिबुलगंज में सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Next Post

चोपन. डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना ने रचा इतिहास, महा लॉगिन डे को ऐतिहासिक उपलब्धि

Next Post

चोपन. डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना ने रचा इतिहास, महा लॉगिन डे को ऐतिहासिक उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio