म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी….

विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परनी के ग्राम प्रधान जग नारायण ने क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर राज्य मंत्री संजीव गोड़ को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम प्रधान जग नारायण ने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत परनी में खेलकूद की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान के अभाव में युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने राज्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत परनी में स्टेडियम का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
राज्य मंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया।