@जेo केo/सोनभद्र……
— मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत डायट परिसर उरमौरा में कार्यक्रम का आ

Sonbhadra । प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के मंशा के मुताबिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज डायट परिसर, उरमौरा में 304 जोड़ों की शादी सम्पन्न हुई। शादी समारोह की जिम्मेदारी जिलाधिकारी बी0एन0 के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पूरे टीम के साथ संभाले हुईं थी।
कार्यक्रम में सासंद छोटे लाल खरवार, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख नगवां, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा जनप्रतिनिधिगण तथा अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरियां, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा उपस्थित वर-वधू का कन्यादान करते हुए उन्हे अपना आर्शिवाद प्रदान किया।

शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया, शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी, बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ’’ के अन्तर्गत सरकारी खर्चे पर जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में 302 हिन्दु एवं 02 मुस्लिम जोड़ो सहित कुल 304 जोड़ो का सामूहिक विवाह उनके रिति-रिवाज के अनुसार भव्य रूप से कराया गया।
जोड़ों की शादी करायी गयी, इस दौरान उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। शादी में प्रति जोड़ा एक लाख रूपये व्यय किया, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एंव गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि 60 हजार रूपया कन्या के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित किया जाना, एवं कन्या को वैवाहिक उपहार सामग्री दिये जाने हेतु 25 हजार की धनराशि व्यय किया गया तथा कार्यकम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 15 हजार रूपये प्रति जोड़ा व्यय किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड रावर्टसगंज से 78, करमा से 51, चतरा से 48, नगवां से 47, घोरावल से 80 पात्र जोड़े सम्मिलित हुये। शादी में वैवाहिक उपहार सामग्री यथा-पालय-बिछिया, गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट, चुनरी, लहंगा, चादर प्रेस, डिनर सेट, सिलिंग फैन, मिष्ठान इत्यादि तथा कन्या को कलाई घड़ी प्रदान की गयी। कार्यकम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, श्पेयजल, विद्युतध्प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15,000- (रू0 पन्द्रह हजार मात्र) प्रति जोड़ा व्यय किया गया। बिरला कार्बन रेनूकूट द्वारा वैवाहिक जोड़ों को उपहार सामग्री प्रदान की गयी।