• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बभनी थाना क्षेत्र में यूवती ने फंदे से लटक दी जान

JK Gupta by JK Gupta
March 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


SONBHADRA । बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव से एक दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सुकमन पुत्री अमरजीत के रूप में हुई है। शव को फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले युवती का फोन पर किसी से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बाद उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, जिस कारण काफी देर बाद इस घटना की जानकारी हो सकी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Previous Post

सोनभद्र. गूंजा लोक-संस्कृति का स्वर, आल्हा की हुंकार से जनजातीय उत्सव का भव्य आगाज़

Next Post

सोनभद्र. धार्मिक रीति रिवाज से 304 जोड़ों की शादी संपन्न

Next Post

सोनभद्र. धार्मिक रीति रिवाज से 304 जोड़ों की शादी संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर रिक्रूट आरक्षियों को किया गया ब्रीफ एवं अर्दली रूम का आयोजन
  • सोनभद्र. IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया प्रथम स्थान
  • सोनभद्र. महाराणा प्रताप जयंती एवं सम्मान समारोह 09 मई को
  • अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर
  • सोनभद्र. “हमारी-जनगणना, हमारा-विकास” स्वगणना के लिये क्षेत्रवासियों से जिलाधिकारी ने की अपील

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.