म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी……

आज दिनांक 22 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत बभनडीहा में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान द्वारा ग्रामीणों के लिए बीज वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को उन्नत बीजों का वितरण किया गया तथा आधुनिक खेती, उन्नत किस्मों के उपयोग और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे और योजना का लाभ उठाया।