म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…….

स्थानीय क्षेत्र के किरविल जंगल में महुआ बीनने के दौरान आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूखे पत्तों में आग लगा दी, जिससे आसपास के इलाके में आग फैलने की आशंका पैदा हो गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।