• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. डीएम ने फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
March 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र.@बद्री प्रसाद…..


जिलाधिकारी ने शनिवार को सलखन फॉसिल पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के पास पार्किंग स्थल, प्राकृतिक म्यूजियम,रिसेप्शन सेंटर, कैंटीन सहित मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने कहा कि रिसेप्शन सेंटर पर आने वाले आगंतुकों का नाम अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाए तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने हेतु अलग मार्ग के निर्माण के निर्देश भी दिए, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉसिल पार्क की ओर जाने वाले मार्ग के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण एवं व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि आगंतुकों को आकर्षक एवं मनोहारी दृश्य उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सलखन फॉसिल पार्क में स्थित जीवाश्मों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, ऐसे में यहां उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि पार्क के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को और अधिक विकसित किया जा सके।इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

सलखन. बड़े अकीदत के साथ ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गयी

Next Post

सलखन. आसमान में छाए बादल,किसानों की बढ़ी धड़कने

Next Post

सलखन. आसमान में छाए बादल,किसानों की बढ़ी धड़कने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर, नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों से की मुलाकात
  • म्योरपुर. क्षेत्र में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाई गई
  • अनपरा. कॉलोनी में खुला ओपन जिम, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
  • सोनभद्र. गूंजे मंगल गीत, सजी आस्था की डोली, गणगौर की शाही शोभायात्रा ने मोहा मन
  • सलखन. आसमान में छाए बादल,किसानों की बढ़ी धड़कने

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.