दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

कस्बे के जामा मस्जिद एवं ईदगाह में रमजान-उल-मुबारक मुकद्दस माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज मुस्लिमों ने अदा की।अलविदा जुमा की खास नमाज जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे मौलाना नजीर एवं ईद गाह में डेढ़ बजे हाफिज रजा मशहूद ने पढ़ी।
अलविदा नमाज के दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा किए जिसमें बूढ़े बच्चे और युवा शामिल रहे।कस्बे के अलावा ग्राम निमियाडीह के ईदगाह दिघुल एवं बघाडू के मदरसे में भी काफी संख्या में अलविदा की नमाज अदा की गई।
अलविदा नमाज में ही हाफिज रजा मशहूद द्वारा ईद-उल-फितर पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे, दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे व तीसरी नमाज कादरिया गर्ल्स कॉलेज (कुल्लियतुल बनात) में 9 बजे पढ़ाए जाने की एलान किया। साथ ही यह भी बताया गया कि ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस उपाधीक्षक राजेश राय, प्रभारीनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह , संजय सिंह,हरिकेश राम आजाद सहित पुलिस एवं पीएसी के जवान उपस्थित रहे।