@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा जिलाध्यक्ष के बीच विवाद सामने आया है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब थाने तक पहुंच गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
राधिका पटेल का आरोप है कि मीडिया में उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है।
उन्होंने करमा थाने में दी गई तहरीर में कहा कि सपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि करमा थाने में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।