• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वाराणसी बनी चैंपियन, आजमगढ़ उपविजेता, ओपन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन, लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, सोनभद्र द्वारा उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से वर्ष 2025–26 की ओपन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च 2026 से विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर, गोंडा मंडल (गोंडा), गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ एवं सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया।

फाइनल मुकाबला 19 मार्च 2026 को वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32–12 से जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। आजमगढ़ की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र जागृति अवस्थी उपस्थित रहीं। उनके साथ मधुमती, मोहन कुशवाहा (भाजपा मंडल अध्यक्ष) एवं नूरुद्दीन (सचिव, फुटबॉल संघ, सोनभद्र) भी मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में पी.के. पाण्डेय, दशरथ पाल, मोहम्मद अकरम, शिवमुनि सिंह, रामप्रसाद पाल, हुबलाल, रामपाल, कमलेश सिंह, प्रशांत सिंह, अमित कुमार यादव, गिरधारी चौहान, शशि सिंह एवं राजन सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल टीम एम्बुलेंस सहित उपस्थित रही।

अंत में क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

करमा. सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से परिवार में छाया मातम

Next Post

चूर्क. शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स कफ सिरप तस्करी गैंग का हैंडलर गिरफ्तार

Next Post

चूर्क. शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स कफ सिरप तस्करी गैंग का हैंडलर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. थाना प्रभारी ने प्रधानों के साथ की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
  • बीजपुर. कथा में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया
  • दहेज उत्पीड़न मामले में पति एवं सास ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस
  • कोन. शांति भंग की आशंका में सात लोगों का चालान
  • दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना हेड ने नहर का किया निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.