• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Admin by Admin
March 19, 2026
in खेल
0
हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:March 19, 2026, 06:31 IST

India, Pakistan To Face Each Other In Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. सबकी नजरें 19 अगस्त को एम्स्टेलवीन में होने वाले भारत-पाकिस्तान के ‘महायुद्ध’ पर टिकी हैं. पूल-डी में शामिल दोनों एशियाई दिग्गजों की यह भिड़ंत टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला होगी. जहां भारतीय पुरुष टीम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अभियान का आगाज करेगी, वहीं महिला टीम भी एशियन चैंपियन चीन से टकराएगी. बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह विश्व कप हॉकी इतिहास का नया अध्याय लिखेगा.

हॉकी 'महाकुंभ' में 19 अगस्त को होगा 'महायुद्ध', भारत के सामने होगा पाकिस्तान Zoom

भारत पाकिस्तान हॉकी में 19 अगस्त को होंगे आमने सामने.

नई दिल्ली. विश्व हॉकी के कैलेंडर में जिस तारीख का इंतजार खेल प्रेमियों को सबसे ज्यादा रहता है, उस पर अब मुहर लग गई है. एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार,19 अगस्त 2026 को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित ऐतिहासिक वैगेनर हॉकी स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें आमने-सामने होंगी. शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला यह मैच न केवल पूल-डी का सबसे बड़ा मुकाबला होगा, बल्कि टूर्नामेंट का ‘हाईवोल्टेज’ आकर्षण भी बनेगा.

वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें स्थान पर काबिज भारत को पूल-डी में चार बार की पूर्व विश्व विजेता पाकिस्तान, चौथी रैंकिंग वाली इंग्लैंड और जुझारू वेल्स की टीम के साथ रखा गया है. मंगलवार को एम्स्टर्डम में आयोजित एक भव्य ड्रा सेरेमनी के बाद यह साफ हो गया कि इस ग्रुप की जंग आसान नहीं होगी. नियमों के मुताबिक, पूल की टॉप टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों को क्रॉस-ओवर मुकाबलों की कठिन राह चुननी होगी. ऐसे में 19 अगस्त का परिणाम दोनों ही एशियाई दिग्गजों के लिए नॉक-आउट का रास्ता तय करेगा.

भारत पाकिस्तान हॉकी में 19 अगस्त को होंगे आमने सामने.

15 अगस्त के दिन भारत का आगाज
भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत एक बेहद खास दिन पर करेगी. 15 अगस्त को जब पूरा भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा. इसके ठीक बाद, 17 अगस्त को भारत की भिड़ंत मजबूत इंग्लैंड से होगी. गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड को भी 15 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ना है, जिससे ग्रुप की स्थिति शुरुआती दो दिनों में ही स्पष्ट होने लगेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा, अभी ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर का ऐलान नहीं हुआ है.

महिला टीम की चीन से पहली भिड़ंत
पुरुषों के साथ-साथ भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस वर्ल्ड कप में अपनी साख दांव पर लगाएगी. महिला टीम अपना पहला मैच 16 अगस्त को एशियन चैंपियन चीन के खिलाफ खेलेगी, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर है. इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भारत की महिला ब्रिगेड टकराएगी. हैदराबाद क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहकर वर्ल्ड कप का टिकट पाने वाली इस टीम से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं.

ऐतिहासिक संयुक्त मेजबानी और प्रारूप
यह वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हो रहा है जब पुरुष और महिला टूर्नामेंट एक साथ बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किए जा रहे हैं. 15 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलने वाले इस महाकुंभ में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुकाबले नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन (वैगेनर स्टेडियम) और बेल्जियम के वेव्रे (बेल्फियस हॉकी एरिना) में खेले जाएंगे. पहले राउंड के मैच 20 अगस्त तक चलेंगे, जबकि 21 अगस्त से नॉक-आउट चरण की शुरुआत होगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 19, 2026, 06:31 IST

Source link

Previous Post

सोनभद्र. रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम को एसपी ने परखा, फोल्डिंग बैरियर से टू वे संचालित

Next Post

करमा. सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से परिवार में छाया मातम

Next Post

करमा. सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से परिवार में छाया मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी
  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान
  • खलियारी. Breaking; पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप, जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.