• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Admin by Admin
March 18, 2026
in खेल
0
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 18, 2026, 22:49 IST

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा.

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलानZoom

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगस्त में हॉकी विश्व कप में अपना पहला मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगी.

नई दिल्ली. हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने हॉकी विश्व कप 2026 के बहुप्रतीक्षित शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 15 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें अपनी दावेदारी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सबसे खास बात यह है कि पुरुष टीम के ग्रुप स्टेज का अंत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगा.

भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से भिड़ंत होगी. लेकिन सबकी निगाहें 19 अगस्त पर टिकी होंगी, जब एम्सटर्डम के ऐतिहासिक वैगनर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. ग्रुप स्टेज के ये सभी मैच एम्सटल्वीन (Amstelveen) में खेले जाएंगे.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगस्त में हॉकी विश्व कप में अपना पहला मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगी.

एफआईएच विश्व कप 2026 – भारत का कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान समय (IST)
पुरुष टीम (Men’s Team)
15 अगस्त, 2026 भारत बनाम वेल्स Amstelveen 16:30
17 अगस्त, 2026 भारत बनाम इंग्लैंड Amstelveen 18:30
19 अगस्त, 2026 भारत बनाम पाकिस्तान Amstelveen 18:30
महिला टीम (Women’s Team)
16 अगस्त, 2026 चीन बनाम भारत Amstelveen 16:30
18 अगस्त, 2026 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका Amstelveen 18:30
20 अगस्त, 2026 भारत बनाम इंग्लैंड Amstelveen 18:30

भारतीय महिला टीम के सामने चीन और इंग्लैंड से कड़ी चुनौती
भारतीय महिला टीम भी वैगनर स्टेडियम में ही अपने तीनों ग्रुप मैच खेलेगी. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन से होगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले तय किए गए हैं. महिला टीम पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में है और इस बार पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

टूर्नामेंट का फॉर्मेट: कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
विश्व कप 2026 का फॉर्मेट काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण रखा गया है. ग्रुप स्टेज में कुल 16 टीमों को चार पूल (A, B, C और D) में बांटा गया है. सेकंड राउंड में प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले दौर (पूल E और F) में पहुंचेंगी. पूल A और D की टॉप टीमें पूल E बनाएंगी, जबकि पूल B और C की टीमें पूल F में जाएंगी. ग्रुप में नीचे रहने वाली दो टीमें मेडल की रेस से बाहर हो जाएंगी और 9वें से 16वें स्थान के लिए खेलेंगी. सेकंड राउंड के परिणामों के आधार पर पूल E और F की टॉप दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 18, 2026, 22:49 IST



Source link

Previous Post

अनपरा. दबंगों ने सभासद को लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की दी धमकी

Next Post

सोनभद्र. प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री गिनाई उपलब्धियां

Next Post

सोनभद्र. प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री गिनाई उपलब्धियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio