अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…….

स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा बिछड़ी ऐश बांध से राख लाद कर कंझरिया रेलवे स्टेशन (अनपरा) की ओर जा रही थी।
इसी दौरान कहुवानाला स्थित श्री साईं आईटीआई कॉलेज के समीप स्कूटी सवार को हाईवा अचानक पीछे कर कुचल दिया।जिससे युवक हाइवा के पिछले पहिये में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद 12 चक्का हाइवा का टायर खोलकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आनंद यादव पुत्र तेज नारायण यादव निवासी गरबन्धा मिट्ठू गेट के रूप में हुई है।
जो एसटीसी प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर के पद पर कार्यरत था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।