• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 18, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

JK Gupta by JK Gupta
March 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम….

मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप राज्यमंत्री संजीव गौड़ एवं समारोह अध्यक्ष बार काऊंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल एवं जीत सिंह खरवार उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सचिव दिनेश कुमार को को समारोह अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमेन प्रेमचंद जायसवाल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद हैं।

कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह एवं सह सचिव प्रशासन रामसागर, अजय रतनेन्द्र एवं पियूष अग्रहरि को सिविल जज जूनियर डिवीज़न डीके सोनकर ने बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए समारोह अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि आज व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों अधिवक्ताओं के पीछे पड़ी हैं।उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सदन में अधिवक्ता समाज की आवाज उठाने वाला कोई नहीं हैं इसलिए कोई ऐसा क़ानून बने कि अधिवक्ता का भी प्रतिनिधि देश एवं प्रदेश की सदन में जा सके।अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, नये जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड आदि सुविधाएं दिए जाने की लड़ाई सरकार से लड़ रही है। अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य हैं कि अधिवक्ता समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हमें मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होने का मौका मिला हैं। किसी भी देश के लिए अधिवक्ता समाज मजबूती से समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाती हैं। उन्होंने कहा कि दुद्धी में अधिवक्ताओं के लिए हर सम्भव व्यवस्था की जाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।

इस मौके पर एसी /एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन डीके सोनकर, एसडीएम निखिल यादव,पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,नंदलाल,विष्णुकांत तिवारी,कैलाश कुमार गुप्त,अरुणोदय जौहरी,दिलीप पाण्डेय, आशीष जायसवाल सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।शपथग्रहण समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Previous Post

दुद्धी. गैस संकट गहराया,एजेंसी पर ताला, लकड़ी के चूल्हे पर लौटी रसोई, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

Next Post

सोनभद्र. चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार, अन्य उपकरण भी बरामद

Next Post

सोनभद्र. चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार, अन्य उपकरण भी बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. साइबर पुलिस ने पीड़ित के 5300 रुपए कराए वापस
  • सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक
  • वैनी. 50 हजार का इनामिया गौ-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, छह गोवंश व अवैध असलहे बरामद
  • सलखन. विरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन 24 जून को होना किया गया सुनिश्चित
  • बास्केटबॉल कोर्ट पर बेटियों का जलवा! सब-जूनियर राज्य प्रतियोगिता जीतकर बनीं चैंपियन, राजस्थान में गूंजा नाम

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. साइबर पुलिस ने पीड़ित के 5300 रुपए कराए वापस
  • सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.