• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


— विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राई साइकिल अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क किये गये वितरित


Sonbhadra । इण्डियन आयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को सुगम बनाना है, कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जो बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और बोल भी नहीं पाते, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। यदि हम उनके पास जाकर उनसे संवाद करने का प्रयास करें तो वे हमारी भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। इण्डियन आयल द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन तथा दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।समारोह के दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगजन व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण पाकर उनके चेहरे प्रसन्न हो उठे और उन्होने सरकार द्वारा किये इस कार्य की सराहना की दिव्यांगजानो ने कहा कि यह उपकरण प्राप्त होने से दैनिक जीवन के कार्य करने में काफी सहूलियत होगी प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगजन व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण पाकर उनके चेहरे प्रसन्न हो उठे और उन्होने सरकार द्वारा किये इस कार्य की सराहना की दिव्यांगजानो ने कहा कि यह उपकरण प्राप्त होने से दैनिक जीवन के कार्य करने में काफी सहूलियत होगी प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Next Post

सोनभद्र. जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio