• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. अग्रहरी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……


स्थानीय कस्बा में स्थित उत्सव वाटिका में युवा अग्रहरि समाज के तत्वाधान में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ । कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और सामाजिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष अग्रहरि समाज चितरंगी, मध्यप्रदेश व विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, दिनेश प्रसाद अग्रहरि, कृष्ण कुमार अग्रहरि, नंदलाल अग्रहरि, जवाहर लाल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मदन अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, सरदार अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

उसके बाद युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रहरि, महामंत्री हरिओम, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रहरि, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आयें हुए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, माल्यार्पण कर के किया । स्वागत कार्य्रकम के पश्चात शैक्षणिक सम्मान, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अग्रहरि समाज के उत्थान पर सुंदर वक्तव्य / उद्बोधन व अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान नंदलाल अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, विनय सिंह अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, सरदार अजीत सिंह, विनोद सिंह, रवि सिंह, गोपाल अग्रहरि, छोटे लाल अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, कृपा शंकर अग्रहरि, गोरख नाथ अग्रहरि सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे ।

Previous Post

ओबरा. होली मिलन का हुआ आगाज, बढ़ चढ़ कर कुशवाहा समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

Next Post

सोनभद्र. जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Next Post

सोनभद्र. जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
  • सोनभद्र. सदर विधायक ने चौपाल लगाकर मलीन बस्ती वासियों की सुनी समस्या
  • सोनभद्र. जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
  • दुद्धी. अग्रहरी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
  • ओबरा. होली मिलन का हुआ आगाज, बढ़ चढ़ कर कुशवाहा समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.