• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कांशीराम जयंती पर सपा ने मनाया “बहुजन समाज दिवस”, पीडीए एकता पर दिया जोर

JK Gupta by JK Gupta
March 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…….


बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर रविवार को समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय सोनभद्र में “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस” के रूप में संगोष्ठी व जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने जीवन भर शोषित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके प्रयासों से बहुजन समाज को राजनीतिक जागरूकता और सम्मान मिला। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने बहुजन समाज को शासनकर्ता बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया और दिसंबर 1992 में महान समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर “बहुजन समाज बनाओ अभियान” को गति दी। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए समाज को एकजुट करने का काम कर रही है।

समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ और प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गौड़ ने कहा कि कांशीराम जी ने दलित और वंचित समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे और परमेश्वर दयाल सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

शक्तिनगर. साइबर जागरूकता से ही धोखाधड़ी पर लगाम संभव

Next Post

सोनभद्र. विधान परिषद की जॉच समिति ने विद्युत व्यवस्था सुधार पर दिया जोर, प्राथमिक विद्यालयों से हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. विधान परिषद की जॉच समिति ने विद्युत व्यवस्था सुधार पर दिया जोर, प्राथमिक विद्यालयों से हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में दम्पति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
  • अनपरा. रात में घरों और दुकानों पर फेंके जा रहे ईंट-पत्थर, दहशत में मोहल्लेवासी; थाने में दी शिकायत
  • दुद्धी. चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना व होली मिलन समारोह का आयोजन
  • सोनभद्र. विधान परिषद की जॉच समिति ने विद्युत व्यवस्था सुधार पर दिया जोर, प्राथमिक विद्यालयों से हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश
  • सोनभद्र. कांशीराम जयंती पर सपा ने मनाया “बहुजन समाज दिवस”, पीडीए एकता पर दिया जोर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.