• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. करारी गांव में संपर्क मार्ग का सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया लोकार्पण

JK Gupta by JK Gupta
March 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


सदर विकासखंड के करारी गांव में संपर्क मार्ग का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नदियों पर पुल-पुलिया और खड़ंजा निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जिन गांवों में अभी संपर्क मार्ग नहीं है, उनके लिए भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि आजादी के बाद से करारी में बेलन नदी पर पुल की मांग की जा रही थी।

पुल न होने के कारण सड़क अधूरी रह जाती थी। भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेलन नदी पर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से पुल का निर्माण कराया और सड़क निर्माण भी कराया गया।उन्होंने बताया कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी जिगना मुख्यालय के करीब होने के बावजूद संपर्क मार्ग से कटा हुआ था। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहले ही कार्यकाल में जिगना की सड़क का निर्माण कराया गया। इसी तरह जनपद के कई ऐसे गांव, जो संपर्क मार्ग से कटे हुए थे और जहां खड़ंजा नहीं था, वहां प्राथमिकता के आधार पर जनसुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। कार्यक्रम में दयाशंकर पांडे, शंभू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, संगीता तिवारी, ग्राम प्रधान करी, वेद प्रकाश तिवारी, निशांत पटेल, नीरज तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, विनय मिश्रा, संजू, लता देवी, ग्राम विकास अधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. व्यापार मंडल ने सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर जताई खुशी, बांटी मिठाई

Next Post

सोनभद्र. नाबालिग बालिका की शादी रोकने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई सक्रियता

Next Post

सोनभद्र. नाबालिग बालिका की शादी रोकने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई सक्रियता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित समिति ने बिजली परियोजनाओं का लिया जायजा
  • सोनभद्र. नाबालिग बालिका की शादी रोकने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई सक्रियता
  • सोनभद्र. करारी गांव में संपर्क मार्ग का सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया लोकार्पण
  • सोनभद्र. व्यापार मंडल ने सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर जताई खुशी, बांटी मिठाई
  • चूर्क. संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ीसा में युवक की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.