• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रीय लोक अदालत में 94,818 मामलों का निस्तारण, 27.47 करोड़ रुपये का समाधान

JK Gupta by JK Gupta
March 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..


जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रामसुलीन सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रचना अरोड़ा, एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश ने बैंकों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और बैंक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाते हुए मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल तथा अन्य सिविल मामलों सहित प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जनपद के विभिन्न न्यायालयों में कुल 3618 मामलों का निस्तारण किया गया।

जिनमें लगभग 4.85 करोड़ रुपये की धनराशि का समाधान हुआ। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों, अन्य विभागों तथा प्री-लिटिगेशन के 90,553 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें लगभग 19.67 करोड़ रुपये की धनराशि का समाधान हुआ। बैंकों के 647 मामलों में करीब 2.94 करोड़ रुपये का समझौता कराया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,818 मामलों का निस्तारण कर लगभग 27.47 करोड़ रुपये की धनराशि का समाधान किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल ने दी।

Previous Post

चोपन. अज्ञात कारणों से सोन नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Next Post

रेणुकूट. नगर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, सर्वर डाउन होने से बुकिंग भी प्रभावित

Next Post

रेणुकूट. नगर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, सर्वर डाउन होने से बुकिंग भी प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित समिति ने बिजली परियोजनाओं का लिया जायजा
  • सोनभद्र. नाबालिग बालिका की शादी रोकने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिखाई सक्रियता
  • सोनभद्र. करारी गांव में संपर्क मार्ग का सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया लोकार्पण
  • सोनभद्र. व्यापार मंडल ने सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर जताई खुशी, बांटी मिठाई
  • चूर्क. संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ीसा में युवक की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.