शक्तिनगर/सोनभद्र. @वीरेंद्र यादव……

थाना क्षेत्र के चिल्का टाड़ मार्केट में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया सूचना पर पर पहुंची फायर बिग्रेड ने घंटो मशक्तत के बाद आग पर काबू पाया| चिल्का टाड़ मार्केट के सामने रोड पर कबाड़ व्यवसायी बड़ी संख्या में प्लास्टिक एवं कार्टून रखे हुए थे ।
जिसमें शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप पकड़ लिया आग लपटे देख लोगों में अफरा तफरी मच गयी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पास में चाय, गुटका की गोमती और बगल में खड़ी बैन क़ो चपेट में ले लिया।
इसी बीच स्थानीय परियोजना के फायर बिग्रेड क़ो सूचना दी गयी मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने घंटो मशकत्त के बाद आग पर काबू पाया तब तक सबकुछ जलकर राख ही गया| आग की चपेट में आने से बबलू केशरी के प्लास्टिक एवं कार्टून दुकान, बाबा केसरी के चाय, गुटखा की गोमती व अवधेश केसरी की मारुती बैन पूरी तरह जलकर राख हो गयी आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है|
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले क़ो सज्ञान में लेकर जांच कर रही है आग कैसे किन कारणों से लगी लोग तरह तरह के अनुमान लगा रहे है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा|