• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jamui Jabir Ansari wins gold for 9th time selected in national team

Admin by Admin
March 14, 2026
in खेल
0
Jamui Jabir Ansari wins gold for 9th time selected in national team
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 14, 2026, 12:02 IST

Success Story: जमुई के कराटे स्टार जाबिर अंसारी ने पटना में अपना दबदबा कायम रखते हुए नौवीं बार स्टेट गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. अब उनकी नज़रें भोपाल में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर हैं. राष्ट्रीय स्तर के अलावा जाबिर अंसारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. वर्ष 2017 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था.

ख़बरें फटाफट

जमुई: जिले के एक खिलाड़ी ने कराटे के क्षेत्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बाद अब उसकी हर जगह चर्चा हो रही है. दरअसल जमुई जिले के झाझा निवासी कराटे खिलाड़ी मो.जाबिर अंसारी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार का नाम रोशन किया है. पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए नौवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि के बाद 23 से 24 मार्च 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में उनका चयन किया गया है, जहां वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. बताते चलें कि जाबिर अंसारी पटना विश्वविद्यालय के एमए उर्दू विभाग के छात्र हैं और पटना के दिनकर गोलंबर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल आर्ट्स में कोच राहुल कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं.

पहले भी हासिल कर चुके हैं कई सफलता
बताते चलें कि मो. जाबिर अंसारी का कराटे करियर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा है. वर्ष 2025 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीता था. यह प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें देश के करीब 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जाबिर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और प्रदेश के साथ-साथ जमुई जिले का भी नाम रोशन किया. उनकी इस उपलब्धि की खेल जगत में काफी सराहना हुई थी. जाबिर का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए लगातार मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है. उन्होंने बताया कि खेल के प्रति समर्पण और नियमित अभ्यास की बदौलत ही वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लहरा चुके हैं परचम
राष्ट्रीय स्तर के अलावा जाबिर अंसारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. वर्ष 2017 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था. इसके बाद वर्ष 2018 और 2023 के एशियाई खेलों की संभावित सूची में भी उनका नाम शामिल किया गया. वर्ष 2018 में चीन में आयोजित विश्व कराटे सीरीज में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वर्ष 2019 में तुर्की और वर्ष 2022 में इजिप्ट में आयोजित विश्व कराटे सीरीज में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा बने. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भागीदारी और पदक जीतने से जाबिर ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार और उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.बाल्मीकि राम सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

First Published :

March 14, 2026, 12:02 IST



Source link

Previous Post

सोनभद्र. शक्तिनगर मार्केट में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Next Post

सोनभद्र. पुल से युवती ने सोन नदी में लगाई छलांग, गंभीर रूप से जख्मी

Next Post

सोनभद्र. पुल से युवती ने सोन नदी में लगाई छलांग, गंभीर रूप से जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio