• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
March 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…….


अधिवक्ता संघर्ष समिति तहसील ओबरा के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ता शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नेतृत्व कर रहे एड. उमेश चन्द शुक्ला ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया।

मौके पर अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील ओबरा में वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर है। कई फाइलें लंबित पड़ी हैं। वही अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दस सूत्री मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा नामित ज्ञापन पत्र स्टोनो को सौंप कर मांग किया कि न्यायालय में दाखिल खारिज की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाया जाए ताकि अधिवक्तागण तथा वादकारीगण को सुलभ व सरल न्याय प्राप्त हो सके।

आर के कार्यालय में परवाना को आर 6 रजिस्टर व कंप्यूटरकृत करने का समय क्रमवार निर्धारित किया जाये, ताकि आर के कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लग सके। अधिवक्तागण व वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल किया जाए। उप निबंधन कार्यालय ओबरा तथा आपूर्ति कार्यालय ओबरा को तत्काल तहसील परिसर में स्थापित किया जाये, ताकि उप निबंधन कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

तहसील परिसर ओबरा में कैंटीन व फोटो स्टेट की दुकानों का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल संचालित कराया जाए।जिससे अधिवक्ता तथा वादकारियों को होने वाली असुविधा का निदान हो सके। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया कि जायज मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो अगले सात दिनों के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में एड. संजीत चौबे,एड. बी एन जायसवाल,एड. सतीश पाण्डेय,एड. अनिल मिश्रा, एड. कपूर चंद पांडेय,एड. संजय दुबे ,एड. सुशील कुमार शर्मा ,एड.विमलेश,एड.मनीष मिश्रा, एड. कर्मवीर, एड. अमित उपाध्याय,एड. कौशल पाण्डेय,एड. अनुज त्रिपाठी, एड. सुशील पाण्डेय, एड. नागेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. पेट्रोलियम पदार्थों तथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post

ओबरा. यूपीएससी परीक्षा में चयन के पश्चात प्रथम आगमन पर श्रुति ओला का भव्य स्वागत

Next Post

ओबरा. यूपीएससी परीक्षा में चयन के पश्चात प्रथम आगमन पर श्रुति ओला का भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • indian women’s hockey team: मनीषा चौहान के गोल ने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट, इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की अध्यक्ष व सदस्य राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई
  • दुद्धी. रमजान के चौथे जुम्मे की अकीकत के साथ अदा की गई नमाज
  • ओबरा. यूपीएससी परीक्षा में चयन के पश्चात प्रथम आगमन पर श्रुति ओला का भव्य स्वागत
  • ओबरा. तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.