• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा विधायक ने पिछड़े, दलित, वंचितो को मूली, भंटा, आलू कहा, सपा ने कहा मांगे माफी

JK Gupta by JK Gupta
March 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra। अभी गर्मी का मौसम शुरू हुआ नहीं की राजनीतिक सर गर्मियां शुरू हो गई है, जनपद सोनभद्र में भाजपा और सपा में जुबानी जंग देखने को मिल रही है, आम जनता के बीच एक दूसरे को लेकर बयान बाजी सुर्खियां बन रही हैं, सोनभद्र में भाजपा सदर विधायक के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। सपा नेताओं ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे पिछड़े, दलित और वंचित समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की।

रावटसगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर राबर्ट्सगंज विधान सभा से भाजपा विधायक को लेकर नाराजगी जाहिर कर माफी मांगने की मांग की।

दरअसल सोनभद्र में भाजपा सदर विधायक के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। सपा नेताओं ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे पिछड़े, दलित और वंचित समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सदर विधायक के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav को लेकर टिप्पणी की थी। सपा नेताओं का आरोप है कि विधायक ने अपने बयान में “मूली, भंटा और आलू” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पटेल-मौर्य समाज को अपमानित करने का काम किया है।

सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि यह बयान कायरतापूर्ण है और इससे पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन विधायक ने कभी भी इस मुद्दे को विधानसभा में नहीं उठाया।

वहीं सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे समाज में नफरत और जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले विप्र ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में विधायक द्वारा पूजनीय Shankaracharya के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार पीडीए समाज का अपमान कर रही है और पिछड़ा समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।

कार्यक्रम का संचालन सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने किया। इस दौरान सुरेश अग्रहरि, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, जुनैद अंसारी, सरोज शर्मा, राजू पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. एसपी के निर्देशन में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोनभद्र पहुंच अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Next Post

सोनभद्र. महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोनभद्र पहुंच अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio