बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….
— लाखो की लागत से लगा हाई मास्क लाईट गारंटी समय से पहले हुई खराब

म्योरपुर ब्लाक प्रमुख के कर कमलों द्धारा बीजपुर बाजार में लगवाया गया हाई मास्क लाइट खराब होने सो पीस बना है।
बीजपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीजपुर बाजार श्रीराम चौक पर लगे हाई मास्क लाइट महीनो से खराब होने से चौक पर अंधेरा पसरा है। जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पर रहा है।
रामायण, रविन्द्र, रामफल, लल्लन सिंह , जशवंत सिंह, विनोद गर्ग सहित अन्य रहवासियों का कहना है। की करीब एक वर्ष पहले लगा था जो कई माह से खराब होने के कारण चौराहे पर अंधेरा पसर जानें के कारण लोगो को सब्जी बेचने व टहलने वालो को काफ़ी परेशनी उठानी पर रही है।
कई बार बनवाने की गुहार लगाई गई लेकीन कोई नही सुनता कुछ दीन पहले लगे हाई मास्क लाइट को बनाने के लिए ऊपर खंभे से नीचे उतारा गया लेकीन अभी तक नही बनवाया गया।
इस बाबत म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ ने बताया की सम्बन्धित एजेंसी को बोला गया है। जल्द्द बनवाने की जुगत की जा रही है।