• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम……


अपना दल (एस) विधानसभा दुद्धी (403) की मासिक बैठक मंगलवार को कचहरी रोड स्थित शिवाजी तालाब के पास उत्सव वाटिका में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी आदरणीय श्री राकेश यादव जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मान सिंह गोंड़ (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर), उदित पटेल (जिला सचिव, अपना दल (एस)) तथा राम सुरेश कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, पंचायत मंच) शामिल रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएं तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरते हैं तो संगठन की सफलता निश्चित होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री निरंजन जायसवाल जी ने कहा कि विधानसभा दुद्धी क्षेत्र में अपना दल (एस) का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखें और आगामी चुनाव के लिए अभी से पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से पार्टी को आने वाले समय में और बड़ी सफलता मिलेगी।

बैठक में अमर सिंह खरवार (विधानसभा उपाध्यक्ष), रमेश गुप्ता (विधानसभा महासचिव), प्रदीप जायसवाल, राम मनोहर पटेल, राजपाल सिंह कुशवाहा, डॉ. सरजू प्रसाद, दिनेश गुप्ता, राहुल पाल, महेंद्र जायसवाल, सुधीर सनी, रवि गुप्ता, संजय कुमार गौड़, लालचंद गौड़, सत्यलेश कुमार, ओमप्रकाश, राम अवतार गोड़, राजकुमार गोड़, राम लखन, आंसू अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Previous Post

कोन. ग्राम पंचायत रोरवा में विकास कार्यो में कथित अनियमितता की स्थलीय जाँच 12 मार्च को

Next Post

दुद्धी. साइबर फ्रॉड पीड़ित को ₹15,703/- रुपये पुलिस ने कराए वापस

Next Post

दुद्धी. साइबर फ्रॉड पीड़ित को ₹15,703/- रुपये पुलिस ने कराए वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न

Breaking News

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... रॉबर्ट्सगंज नगर के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio