घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

दी घोरावल बार एसोसिएशन सत्र 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई।अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला समेत सभी 10 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रयागदास द्वारा नई कमेटी को शपथ ग्रहण करवाया गया तथा उन्हें कार्यभार सौंपा गया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रयागदास ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 10 पदों के पर एक एक उम्मीवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
अध्यक्ष पद हेतु सुशील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अनिल कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष कुमार सिंह, महामंत्री पद हेतु दयाशंकर गुप्ता, अध्यक्ष अनुशासन कमलेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष पद हेतु राजकुमार यादव, प्रवक्ता महेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री अमरेश यादव, आय व्यय निरीक्षक सुजीत कुमार यादव और प्रकाशन मंत्री के पद हेतु आशुतोष कुमार मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा ने बताया कि 27 मार्च से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।इस मौके पर मार्तंड प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, कन्हैया प्रसाद दुबे, उमेश कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, प्रियांशु गुप्ता, आलोक सिंह इत्यादि मौजूद रहे।