• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. सम्पदा प्रकरण में पारित बेदखली आदेश का प्रशासन की उपस्थिति में कराया गया अनुपालन

JK Gupta by JK Gupta
March 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र. @वीरेंद्र यादव…..


कार्यालय उप जिलाधिकारी, दुद्धी-सोनभद्र द्वारा जारी निर्देशों तथा सम्पदा अधिकारी, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आज सम्पदा प्रकरण संख्या 247/2023 (एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली बनाम एम. के. सिंह उर्फ मयंकेश्वर सिंह, पुत्र धूप नारायण सिंह) में पारित बेदखली आदेश दिनांक 12 दिसम्बर 2023 का विधिसम्मत अनुपालन कराया गया।

यह कार्यवाही उप जिलाधिकारी, दुद्धी-सोनभद्र के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार (पश्चिमी), दुद्धी की मजिस्ट्रेटी उपस्थिति में तथा एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा नामित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में संबंधित स्थल पर संपन्न कराई गई। आदेश के अनुपालन के क्रम में परिसर में स्थित अनधिकृत अधिभोग/निर्माण को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही भी की गई।

कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। राजस्व, पुलिस प्रशासन तथा एनटीपीसी अधिकारियों के समन्वय से पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि यह कार्यवाही सम्पदा अधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में तथा लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न कराई गई है।

Previous Post

बीजपुर. बीएमएस कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय टी०ओ०टी० प्रशिक्षण का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय टी०ओ०टी० प्रशिक्षण का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर
  • घोरावल. पुल से कूदकर युवती ने दी जान
  • घोरावल. सुशील कुमार शुक्ला बने दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री
  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
  • सोनभद्र. आगामी 13 मार्च को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन, महिला उत्पीड़न की करेंगी सुनवाई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.