म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष राम दरस राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में आगामी ईद-उल-फितर , हिंदू नववर्ष, नवरात्रि ,रामनवमी को लेकर चर्चा हुई जिसमें ईदगाह, मंदिर ,मस्जिद आसपास साफ सफाई व पानी सप्लाई को लेकर चर्चा हुई ।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामदरस राम ने कहा कि हम सबको एक दूसरे के सुख दुख का साझेदार होना तथा ताकि हमारे बीच अमन चैन में कोई खलल ना पड़े कोई किसी भी प्रकार की अनर्गल आपत्तिजनक बात करके नफरत ना फैलाए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, मोहम्मद नजीर, अखाड़ा समिति अध्यक्ष आशीष अग्रहरी, मोहम्मद अयूब, अनवर अली ,सुनील अग्रहरि ,युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरि, मुमताज, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।