• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बाल-बाल बची पीवी सिंधू, दुबई में हो जाती बड़ी दुर्घटना, कुछ ही फासले पर गिरा बम, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए हुई थी रवाना

Admin by Admin
March 1, 2026
in खेल
0
साइना नेहवाल का पीवी सिंधू को सुझाव: समझदारी से चुनें टूर्नामेंट, तभी आएगी बड़ी जीत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 01, 2026, 15:09 IST

सिंधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर जहां हम रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ.  मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे.  यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था. हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पुष्टि की कि वह और उनका सहयोगी स्टाफ सुरक्षित है और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. 

बाल-बाल बची सिंधू, दुबई में हो जाती बड़ी दुर्घटना, कुछ ही फासले पर गिरा बमZoom

दुबई में बाल-बाल बची पीवी सिंधू, कुछ ही फासले पर गिरा बम

नई दिल्ली.  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को ‘तनावपूर्ण और डरावना’ बताया क्योंकि जहां वह और उनके कोच रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंधू ने कहा कि यह स्थिति ‘हर घंटे और डरावनी होती जा रही थी. सिंधू को तीन मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है और वह शनिवार से अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं.

सिंधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर जहां हम रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ.  मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे.  यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था. हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पुष्टि की कि वह और उनका सहयोगी स्टाफ सुरक्षित है और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है.

सुरक्षित हैं सिंधू 

सिंधू ने  कहा, ‘‘हम सभी अब सुरक्षित हैं और दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई के अधिकारियों की लगातार कोशिशों की वजह से हमें अधिक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. सिंधू ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, ‘‘दुबई में भारतीय उच्चायोग को भी उनके समर्थन और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए विशेष धन्यवाद.

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप की तैयारी

वर्ष 2019 की विश्व चैंपियन ने धमाके के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि वह हालात के ठीक होने का इंतजार करते हुए आराम करने की कोशिश कर रही हैं. सिंधू ने लिखा, ‘‘अभी के लिए हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. सिंधू भारत की सबसे प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता. इसके अलावा उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी कई पदक जीते हैं.

बंद है हवाई मार्ग

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से 1979 से देश पर राज कर रहे इस्लामिक नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की. सैन्य हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में वायु क्षेत्र बंद हो गया है और एमिरेट्स तथा एयर इंडिया सहित कई उड़ानों में रुकावट आई है. एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं विशेषकर अबु धाबी, दम्मम, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव से जुड़ी. अमेरिका, इजराइल और ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से दुबई हवाई अड्डे ने सभी तरह का संचालन अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 01, 2026, 15:07 IST



Source link

Previous Post

दुबई एयरपोर्ट के पास हुए धमाके से दहल गईं पीवी सिंधू, कोच का आया पहला रिएक्शन

Next Post

सोनभद्र. सैकड़ो की संख्या में कोतवाली में घुसी भीड़, पुलिस हैरान और परेशान; मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र से इकठ्ठा हुई थी महिलाएं और पुरुष

Next Post

सोनभद्र. सैकड़ो की संख्या में कोतवाली में घुसी भीड़, पुलिस हैरान और परेशान; मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र से इकठ्ठा हुई थी महिलाएं और पुरुष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर
  • चोपन. क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लोको टीम ने किया अपने नाम
  • दुद्धी. वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह की भाव भीनी विदाई
  • विंढमगंज. संत शरोमणि रविदास जयंती, संत गाडगे बाबा एवं जगदेव बाबू कुशवाहा जयंती का आयोजन
  • सोनभद्र. गुड्स कैरियर की गाड़ी में भरा था साढ़े 22 लाख रुपए गांजे की खेप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.