• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. भोजपुरी फ़िल्म को रिलीज न होने देने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
February 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…….


शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष जगत नारायण की अगुवाई में एक कथित भोजपुरी फ़िल्म को जारी होने से रोकने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार अंजनी गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया हैं कि वर्तमान समय में कुछ अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जातीय सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी को ज्ञात हुआ है कि कुछ विशेष लोगों द्वारा समाज का माहौल खराब करने तथा धार्मिक एवं जातीय भेदभाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त फिल्म में लड़की को यादव जाति की तथा लड़के को मुस्लिम धर्म का दर्शाया गया है, जिससे हिन्दू समाज एवं यादव समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है।

इससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के बिगड़ने की प्रबल संभावना है।इसलिए सामाजिक हित एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाया जाय।

इस दौरान दिनेश यादव,अभिनाथ यादव,नरेश यादव, कार्तिक यादव,अजय यादव,दीपक यादव , प्रमोद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

दुद्धी. कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लाइसेंस निरस्त करने को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. 22 फरवरी को राबर्ट्सगंज उपकेंद्र पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Next Post

सोनभद्र. 22 फरवरी को राबर्ट्सगंज उपकेंद्र पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम के समाधान दिवस में पांच विभागाध्यक्ष रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी
  • सोनभद्र. खदान में दर्दनाक हादसा; एनसीएल कृष्णशिला में टैंकर चालक की दबकर मौत, 25 लाख मुआवजा
  • चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस…थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो
  • दुद्धी. जब शादी के जोड़े में परीक्षा सेंटर पहुंची दुल्हन….बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार
  • सोनभद्र. पशु तस्करी के मामले में रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्रवाई, 19 गौ वंश कराए मुक्त

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.