मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..

सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उरमौरा, वार्ड नंबर 21 नई बस्ती के पास से एक युवक को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान है, जो नई बस्ती उरमौरा का रहने वाला है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी में 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में पूरी टीम सक्रिय रही।
घटना 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 उमाशंकर यादव,उ0नि0 ब्रह्मदीन यादव,हे0का0 प्रवीण कुमार यादव,का0 अम्बुज सिंह,हे0का0 विनोद कुमार भारतीय,म0का0 कीर्ति पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र थे।