@जेo केo/सोनभद्र…….

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेन्गुआर गांव में शरारती तत्वों ने होलिका और 10 बीघा पुआल में आग लगा दी,इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह रॉबर्टसगंज कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात्रि गेन्गुआर गांव के पास डीआर ड्रीम्स गेस्ट हाउस मैं एक बारात आई हुई थी इसी बारात में आए स्कूटी सवार दो युवकों ने गंगवार गांव में रखी होलिका में सिगरेट या किसी अन्य चीज से होलिका में आग लगा दी जिसके होलिका जल उठी इसके बाद पास में ही किसी गरीब किसान के खलिहान में रखे हुए 10 बीघा पुआल में भी आग लगा दी गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी तो किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ लकर राख हो चुका था।
घटना के बाद दर्जनों आक्रोशित ग्रामीण रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गए जहां उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर के शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गेन्गुआर गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन भी किया उनका कहना था कि राबर्ट्सगंज के ब्रह्म बाबा गली में रहने वाले वंश केसरी और उसके पड़ोसी स्कूटी से गांव में गए थे उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है उन्होंने तहरीर देकर के पुलिस से कार्रवाई की मांग की है लोगो का कहना है कि इस घटना से लोगों की भावनाएं हाथ हुई हैं, इसलिए पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें।