• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दरमा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर पड़े थे चार लोग

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग पर दरमा मोड़ के पास दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में रायपुर थाना क्षेत्र के जितेंद्र तिवारी (35) और बुद्धिराम यादव (38) तथा दूसरी बाइक पर सवार बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी हिरालाल (25) और रमेश (27) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिरालाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र. कोटा गांव के जंगल में किशोर का पेड़ से लटका मिला सिर, धड़ खा गए जानवर

Next Post

घोरावल. अपरायुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए निर्देश

Next Post

घोरावल. अपरायुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम ने लिया मैराथन बैठक, पीएम, सीएम आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की हुई समीक्षा
  • घोरावल. अपरायुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए निर्देश
  • सोनभद्र. दरमा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर पड़े थे चार लोग
  • सोनभद्र. कोटा गांव के जंगल में किशोर का पेड़ से लटका मिला सिर, धड़ खा गए जानवर
  • सोनभद्र. BREKING: दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.