@जेo केo/सोनभद्र…..
__बीते 19 जनवरी को घर से नाराज होकर निकला था नाबालिक

Sonbhadra । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पतगडी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ सिर मिला है, जिसका धड़ गायब है, सिर मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर अन्दर स्थित कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगडी के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे एक सिर मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पुलिस आफ फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है, बताया जा रहा है कि चरवाहे ने सबसे पहले शव को देखा था। सर के नीचे का हिस्सा गायब है बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने अपना निवाला बना लिया।
इस घटना की सूचना चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र अपने टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू की, पुलिस ने मौके पर मिले हड्डियां, कुछ कपड़े और अन्य अवशेष को एकत्र कर शिनाख्त कराया, मृतक की शिनाख्त करते हुए रवि ने किशोर के सिर और कुछ कपड़ों से पहचान की।

बताया कि मंगल प्रसाद पुत्र राम विलास उम्र 16 वर्ष निवासी जवारीडाढ़ कोटा उसका छोटा भाई है जो 19 जनवरी 2026 से घर से नाराज होकर निकला था, काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला, बाद में परिजनों ने चोपन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस संबंध चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में फांसी से लटका हुआ शव का सड़े गले हाल में सिर मिला है शव का पूरे शरीर को जंगली जानवरो ने अपना निवाला बना लिया, केवल सिर , कपड़ा और कुछ दुरी पर हड्डी पाया गया और शव को देखते से आशंका व्यक्त कि जा रही है कि यह शव लगभग बीस से पच्चीस दिन का होगा ।
जिसके कारण जंगल के जानवरों ने शरीर के बाकी हिस्से को खा लिया होगा, मिले शव के सिर व हड्डी अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है ।