• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने लिया मैराथन बैठक, पीएम, सीएम आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की हुई समीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


— कोई प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी होगी दर्ज


 
Sonbhadra । जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने आज विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया अथवा अन्य व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को समय से आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देशित किया निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी की जाये और वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाये, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सी0एम0ओ0 डॉ0 पंकज राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

घोरावल. अपरायुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम ने लिया मैराथन बैठक, पीएम, सीएम आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की हुई समीक्षा
  • घोरावल. अपरायुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए निर्देश
  • सोनभद्र. दरमा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर पड़े थे चार लोग
  • सोनभद्र. कोटा गांव के जंगल में किशोर का पेड़ से लटका मिला सिर, धड़ खा गए जानवर
  • सोनभद्र. BREKING: दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.